डॉक्टर: अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 

पप्पू: हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 

डॉक्टर: बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 

पप्पू: जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

एक हरियाणवी ताऊ अपने स्कूटर पर जा रहा था, रास्ते में एक आदमी ने उससे लिफ्ट मांग ली। आगे लाल बत्ती थी हरियाणवी ने बड़ी तेजी से स्कूटर निकाल दिया पीछे बैठा आदमी डर गया।

आदमी: ताऊ, लाल बत्ती थी।

हरियाणवी: हम हरियाणवी हैं लाल बत्ती पर नहीं रुकते।

आगे हरी बत्ती आई तो हरियाणवी ने जोर से ब्रेक मारी और वही रुक गया।

आदमी: अरे साहब, अब तो चलो हरी बत्ती है। 

हरियाणवी: अबे मरवाएगा क्या, उधर से कोई दूसरा हरियाणवी आ रहा हुआ तो?

पप्पू: आपका बेटा बहुत बोलता था, उसका क्या हाल है?’
फेकूः ‘अब ज्यादा नहीं बोलता.’
पप्पूः ‘यह चमत्कार कैसे हो गया?’
फेकूः ‘मैंने उसकी शादी कर दी, लड़की जूडो कराटे की एक्सपर्ट है।’



from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VwDYWz
via Latest News in Hindi

0 Comments