नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि सिद्धू मोदी जी की तुलना 'काले अंग्रेज' से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है। मैं आपसे पूछता हूं, मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।’’

from India TV: india Feed http://bit.ly/2LLyabM
via Latest News in Hindi

0 Comments