नेलपौलिश ज्यादा दिनों तक नाखूनों पर टिकाने के लिए क्या करूं?
सवाल-
मुझे नेलपौलिश लगाना अच्छा लगता है. लेकिन नाखूनों पर पौलिश ज्यादा दिन नहीं टिकती. क्या ऐसा कोई उपाय है जिस से नेलपौलिश ज्यादा दिनों तक नाखूनों पर टिक सके?
जवाब-
हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए नेलपौलिश लगाना एक आम बात है. कई रंगों में उपलब्ध नेलपौलिश हाथों को सुंदर दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. पर कई बार ऐसा होता है कि नेलपौलिश लगाने के बाद जैसे ही आप पानी से जुड़ा कोई काम करती हैं तो नेलपौलिश छूट जाती है. उस पर भी ये एकसाथ नहीं हटती है और देखने में नाखून सुंदर नहीं दिखाई देते. ऐसे में परमानैंट जैल नेलपौलिश जो परमानैंट मेकअप का एक हिस्सा है, उस से किसी भी तरह के नाखूनों को कृत्रिम रूप से सुंदर बनाया जा सकता है. जैल नेलपौलिश नाखूनों पर 10 दिनों से 3 हफ्तों तक टिकी रहती है.
ये टिप्स भी पढ़ें-
खूबसूरत नेल पौलिश हमारे नाखून को और भी आकर्षक बनाते हैं. पर नेल पौलिश कुछ ही दिनों में नाखून पर से उतर जाती है या कलर छोड़ देती है और बार बार नेल पौलिश लगाना संभव नहीं हो पाता. इस समस्या से हम में से कई लडकियां परेशान हैं. अगर गहरे रंग की नेल पौलिश छूटने लगे तो वह बहुत ही खराब लगती है. लेकिन आप हर दिन वही नेल पौलिश तो नहीं लगाती फिरेंगी और ना ही घर के काम काज या खाना बनाना छोड देंगी. नेल पौलिश किस तरह से लंबे समय तक नाखूनों पर टिके इसके लिये आइये जानते हैं कुछ टिप्सः
साफ नाखूनों पर लगाएं
हमेशा नेल पौलिश को साफ नाखूनों पर ही लगाएं. इससे कोई फरक नहीं पडता कि आपने पहले कोई नेल पौलिश लगाई थी या नहीं. नाखून के आस पास का प्राकृतिक तेल, नेल पौलिश को ज्यादा समय के लिये ठहरने नहीं देती. इसलिये नाखूनों को अच्छे से साफ करें.
नाखून साफ करें
नया कलर कोट लगाने से पहले अपने नाखूनों को साफ करें. पुरानी नेल पौलिश को नेल रिमूवर से छुड़ा कर फाइलर से नेल को शेप करें. उसके बाद हाथों को साफ पानी से धोएं.
पूरी खबर के लिए पढ़ें ये खबर-इन टिप्स से लंबे समय तक टिकी रहेगी नाखूनों पर नेल पौलिश
Edited by Rosy
The post नेलपौलिश ज्यादा दिनों तक नाखूनों पर टिकाने के लिए क्या करूं? appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2QofNIK
via Latest News in Hindi
0 Comments