नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने क्षेत्र के निवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया है। लवली ने विशेष रूप से युवा और फर्स्ट टाइम वोटर्स से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की जनतंत्र में जनता ही राजा है और उन्हें विश्वास है कि पूर्वी दिल्ली के निवासी अपने मत की ताकत का प्रयोग पूर्वी दिल्ली के विकास की गति को फिर से बल देने के लिए करेंगे।

अरविंदर सिंह लवली ने पूर्वी दिल्ली के निवासियों के द्वारा दिए गए प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए अपना आभार भी प्रकट किया। लवली कल अपने परिवार सहित ईस्ट आजाद नगर स्थित ईस्ट दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय में अपना वोट सुबह 7 बजे देंगे। इससे पहले लवली ने यमुना पार के लोगों से बढ़-चढ़ कर इस मतदान के महोत्सव में हिस्सा लेने की अपील की। उनका कहना है कि आपका एक वोट आपके क्षेत्र के विकास में मदद करेगा। शनिवार को लवली ने गुरुद्वारे में जाकर मत्था भी टेका।

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब केसरी से खास बातचीत में लवली ने कहा था कि यमुना पार के लोगों के साथ पिछले पांच सालों तक छला गया। जो सांसद थे वह लोगों के सुख-दुख में बाहर निकले ही नहीं। तभी उनका टिकट तक काट दिया गया। अब ​जिस प्रत्याशी को भाजपा ने टिकट दिया है वह पहले ही सेलीब्रिटी है। ऐसे में वह कितना बाहर िनकलेंगे यह समझने वाली बात है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Vhigpp
via Latest News in Hindi

0 Comments