चीन ने अमेरिकी राजदूत से कहा, तिब्बत दौरे के दौरान ‘निष्पक्ष फैसला’ करें
बीजिंग। अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रांस्टेड को तिब्बत दौरा करने की अनुमति देने वाले चीन ने सोमवार को उम्मीद जताई कि अमेरिकी राजदूत हिमालयी क्षेत्र की स्थिति खासकर धर्म और तिब्बती संस्कृति को लेकर ‘‘निष्पक्ष फैसला’’ करेंगे। ब्रांस्टेड 19 से 25 मई के बीच तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के सीमावर्ती क्विन्हाई प्रांत के दौरे पर हैं और यह चार सालों में बेहद प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है।इस दौरे के दौरान ब्रांस्टेड की स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात और धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत स्थलों का दौरा करने का कार्यक्रम है।from India TV: world Feed http://bit.ly/2LWyu7W
via Latest News in Hindi
0 Comments