प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि यदि NDA दोबारा सत्ता में आई तो साठ वर्ष से अधिक आयु के किसानों,छोटे दुकानदारों और खेतीहर मजदूरों को मासिक पेंशन दी जायेगी। मध्य प्रदेश में खरगोन में एक जनसभा में उन्होंने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक वे और भाजपा सत्ता में हैं कोई भी जंगलों में रहने वाले लोगों की भूमि छीन नही सकता।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – मैं आपको इस बात के लिए भी आश्‍वस्‍त करता हूं, जब तक बीजेपी है जंगल में रहने वालों के अधिकारों को, उनकी जमीन को, कोई हाथ नहीं लगा सकता। आपका यह सेवक आदिवासी समाज की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और जन-जन की सुनवाई के लिए पूरी निष्‍ठा के साथ काम कर रहा है।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VwZV7U
via Latest News in Hindi

0 Comments