पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी करेंगे रैलियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी आज (बुधवार) को मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के होशांगाबाद में शाम 4.30 जनसभा को संबोधित करते करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम 7.45 बजे राजस्थान में रैली करेंगे। यहां वह भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। 6 मई को पांचवें चरण में मध्य प्रदेश की सात, उत्तर प्रदेश की 14 और राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होंने हैं। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद और राजस्थान के जयपुर में भी 5वें चरण में ही वोटिंग होनी है।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2XSiDIo
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2XSiDIo
via Latest News in Hindi
0 Comments