डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी एक्टर प्रतीश बोरा, जो छोटे पर्दे के कई सीरीयल्स में नजर आ चुके हैं। उनके घर हालही में एक देहला देने वाला हादसा हुआ। दरअसल, प्रतीश की दो साल की बेटी की मौत हो गई। प्रतीश की बेटी गुजरात स्थित उनके घर राजकोट में, खिलौने से खेल रही थी। खेलते खेलते उसने खिलौना निगल लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।          View this post on Instagram                   Cuteness overloaded #cutebabies #family #indiancutebaby #littlebaby #cutiepie #babygirl #cutenessoverload A post shared by Pratish Vora (@vorapratishofficial) on Mar 28, 2019 at 6:17am PDT बच्ची के मुंह से​ खिलौना निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची नहीं बच सकी। गुरुवार को अपनी बेटी की खबर सुनते ही, वे अपनी शूटिंग कैंसिल कर घर पहुंचे। प्रतीश वोरा ने एक वेबसाइट से हुई बातचीत में बताया कि यह घटना बीते रात की है। जब वह खिलौने से खेल रही थी तो उसने खिलौने का एक टुकड़ा निगल लिया।          View this post on Instagram                   Watch me from today “Udan” as Pawan Lal -tuntun’s father #colours #artistlife #actor #filmy A post shared by Pratish Vora (@vorapratishofficial) on Oct 3, 2018 at 12:45pm PDT बच्ची के डेथ के अगली सुबह ही, बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रतीश के घर में हुई इस घटना के बाद पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में हैं। बता दें प्रतीश वोरा अब तक कई शो में काम कर चुके हैं। वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्राइम पेट्रोल, कॉमेडी ड्रामा शो। इसके अलावा वे इन दिनों प्यार के पापड़ में नजर आ रहे हैं। इस शो में वे नंदू गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2HbHamz
via Latest News in Hindi

0 Comments