हार्दिक पर दबाव मत डालिए, उन्हें अपनी क्रिकेट खेलने दीजिए: कपिल देव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ब्रिटानिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने और हार्दिक पंड्याके बीच की जा रही तुलना पर भी बात की। कपिल देव ने कहा कि हार्दिक अभी युवा हैं, उन पर दबाव नहीं डालना चाहिए. कपिल ने कहा, “हार्दिक पर दबाव मत डालिए. वह एक युवा खिलाड़ी हैं, उन्हें अपनी क्रिकेट खेलने दीजिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इतनी ज्यादा जिम्मेदारियों की बजाए उन्हें खुलकर खेलने देना चाहिए। कपल देव ने कहा – मैं समझता हूं कि नैचुरल टैलेंट बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए मुझे किसी की तुलना करना अच्छा नहीं लगता।” कपिल देव ने वर्ल्डकप (World Cup-2019) के लिए चुनी गई भारतीय टीम को बेहद संतुलित बताया।
from खेल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JtzlKv
via Latest News in Hindi
0 Comments