कांग्रेस नेताओं ने शिवराज को सौंपी कर्ज मुक्त किसानों की लिस्ट, बोले- अब झूठ न फैलाएं
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल आज (मंगलवार) को 21 लाख किसानों की सूची सौंपने के लिए शिवराज सिंह के आवास पर पहुंचा। इस दौरान सभी ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें दो गाड़ियों में भरकर लाई गई किसानों की कर्जमाफी वाली फाइलें सौंपी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा आग्रह किया गया कि कर्जमाफी का प्रमाण मिलने के बाद अब उनकी पार्टी जनता के बीच असत्य जानकारी ना दें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर मध्यप्रदेश में 21 लाख किसानों की कर्ज माफी की सूची सौंपी। —अब तो झूठ मत फैलाओं शिवराज। pic.twitter.com/odUX0Mhb8p — MP Congress (@INCMP) May 7, 2019 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा व मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 55 लाख किसानों का 2 लाख रुपये तक कर्जा माफ कर दिया गया है। आचार संहिता लगने के पूर्व 21 लाख किसानों का कर्ज माफ हो चुका था। जिसके प्रमाण पत्र भी दिए जा चुके हैं। आचार संहिता के बाद शेष किसानों के भी अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करेगी। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और मंत्री पीसी शर्मा की मौजदूगी में कर्जमाफी वाले किसानों के नाम, पते, कर्ज माफ की गई राशि, बैंक का नाम, दिनांक और उनके मोबाइल नंबर वाली प्रमाणित सूची सौंपी जाएगी। Bhopal: A Congress delegation led by former Union Minister and Congress leader Suresh Pachouri reaches former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan residence with documents containing details of farmers whose loans have been waived off by the present state government. pic.twitter.com/m33w1VbAVa — ANI (@ANI) May 7, 2019 कर्जमाफी की सूची मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 दिन में किसानों का कर्जमाफ करने का वादा किया था, लेकिन किसानों के साथ धोखा ही हुआ है। मैं फिर कहता हूं कि किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुझे कृषि विभाग की किसानों की सूची भिजवाई है। आप बैंकों की सूची दीजिए, कर्ज माफ तो बैंक करेंगे। केवल माहौल बिगाड़ने और किसानों को भ्रमित करने से कुछ नहीं होगा। शिवराज ने कहा, जबतक बैंकों को सरकार पैसा नहीं देगी, कर्ज माफ नहीं होगा। केवल सूची बढ़ा देने से कर्जा माफ नहीं हो सकता है। 48 हजार करोड़ के अगेन्स्ट 1300 करोड़ रुपये दिया है, तो कर्जा माफ होगा ?
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2H5UMzC
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2H5UMzC
via Latest News in Hindi
0 Comments