ढाका/इस्लामाबाद: पाकिस्तानी मीडिया में पिछले दिनों खबर आई थी कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के लोगों को वीजा देना बंद कर दिया है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमिन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना नहीं रोका है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हालिया कूटनीतिक विवाद के बीच खबरें आई थीं कि इस्लामाबाद में ढाका उच्चायोग ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करना रोक दिया है।

from India TV: world Feed http://bit.ly/2LXfLsF
via Latest News in Hindi

0 Comments