अरुणोदय सिंह और ली एल्टन ने लिया अलग होने का फैसला, ये है वजह

बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह और उनकी कनैडियन वाइफ ली एल्टन ने अब अपनी शादी को खत्म करने का फैसला ले लिया है|
अभिनेता अरुणोदय सिंग ने 13 दिसंबर, 2016 को ली एल्टन के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेता अरुणोदय सिंह ने सिर्फ अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मैं कुछ समय से कुछ भी पोस्ट या लिख नहीं रहा था।” इसके पीछे एक वजह है, ये बहुत ही दुःख भरा है। मेरी शादी अब ख़त्म होने जैसी लग रहे है। ऐसा लग रहा है कि हम प्यार करने में बहुत ही अच्छे थे लेकिन असलियत संभाल नहीं पाए थे।
हमारे बहुत ही कोशिशों के बावजूद, प्रोफेशनल काउंसलिंग और थोड़े समय के ट्रायल सेपरेशन के बाद भी हमारे बीच जो दूरियां उत्त्पन्न हो गयी हैं उसके बीच कोई बाँध नहीं बन पा रही हैं। बेहतर यही है कि हम इसे जाने दें। मुझे लगता है हम दोनों बेहतर डिसर्व करते हैं। हमें इसे कम्पैशन और गरिमा को बनाए रखते हुए सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए”।
दोनों ने भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक पारंपरिक हिंदू समारोह में शादी की, जो किसी शाही शादी से कम नहीं थी। टीवी प्रस्तोता गौरव कपूर, निर्देशक अंकुर तिवारी, अभिनेता साइरस साहूकार और वीजे युधिष्ठिर उनकी शादी में शामिल हुए थे।
अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद अरुणोदय ने ऑडिशन देना शुरू कर दिया, और आखिरकार सिकंदर (2009) से अपनी शुरुआत की, उनकी दूसरी फिल्म अनिल कपूर की होम प्रोडक्शन आइशा (2010) थी।
2018 में, अरुणोदय सिंह, “ब्लैकमेल” और “अपहरण – सबका कटेगा” एएलटी बालाजी की एक वेब-सिरीज में दिखाई दिए थे।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YuayKx
via Latest News in Hindi
0 Comments