समर में ये येलो कौम्बिनेशन करें ट्राई…
गरमियों में अगर आप भी अपने वार्डरोब में कुछ ड्रेसेज का कलर चेंज करने की सोच रही हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे. गरमियों में ज्यादातर लोग लाइट लेकिन ब्राइट कलर पहनना पसंद करते है, जिससे वह सुंदर दिखने के साथ-साथ ब्यूटीफुल और एलीगेंट भी दिखें. तो आज हम आपको ट्रेंडी कलर के कुछ पार्टी, वेडिंग और औफिस के लिए येलो के कुछ कौम्बिनेशन बताते हैं, जो आपके लुक को और भी ब्यूटिफुल बना देगा.
बीच पर करनी हो पार्टी तो करें येलो रफल गाउन ट्राई

आजकल फैशन में गाउन बहुत पौपुलर है. हर कोई गरमी में हल्की और कम्फरटेबल ड्रैसेज पहनना चाहता है. तो उसके लिए आप सनशाइन येलो कलर की औफ-स्लीव फ्लौवर प्रिंटेड गाउन को एक सुंदर कैप के साथ ट्राई कर सकती हैं, जिसमें आप खूबसूरत और ग्लोइंग लगेंगी.
औफिस के लिए भी ट्राई कर सकती हैं येलो ड्रैस

आपका सोचना होगा की हम येलो कलर को औफिस के लिए कैसे पहन सकते हैं. तो ये एक्स्ट्रा स्लीव विद वी नैक वाली ड्रैस आपके लुक को ट्रैंडी बना देगा. साथ ही अगर इसे हील्स के साथ इस ड्रैस को कैरी करेंगी तो ब्यूटीफुल के साथ-साथ आप एलिगेंट दिखेंगी.
अगर दिखाना चाहती है अपने आप को सेक्सी

फैशन को लेकर दोस्तों के बीच बनानी है जगह तो जरूर ट्राई करें मलाइका अरोड़ा की येलो थाईं हाई स्लिट डीप क्लीवेज वाले स्ट्रैपलेस फ्लोई गाउन, जिसे पहनकर आप मलाइका की तरह हौट एंड सेक्सी दिख सकती हैं.
शादियों के लिए बेस्ट है येलो कलर

हर भारतीय शादी में इंडियन और ट्रैडिशन ड्रेस पहनी जाती है, लेकिन अगर आप उसमें येलो कलर के लहंगे या सूट के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी ट्राई करेंगी तो यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा. समर वेडिंग के लिए आप चाहें तो आलिया के इन दोनों लुक को कौपी कर सकती हैं.
The post समर में ये येलो कौम्बिनेशन करें ट्राई… appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2YyV0oX
via Latest News in Hindi
0 Comments