धनिए का करें नियमित सेवन, मिलेंगे यह जबरदस्त लाभ

धनिया एक ऐसा मसाला है, जिसका प्रयोग अमूमन हर घर में किया जाता है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग इसका प्रयोग नहीं करते। अगर आपको साबुत धनिया या धनिया पाउडर का सेवन करना अच्छा नहीं लगता, तो आप हरे धनिए को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों को ही गजब के लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं धनिए के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में-
धनिये के बीज में फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन-सी और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है।
धनिया आंत की क्रियाओं को नियमित करके भोजन को पाचन तंत्र से गुजरने में आसानी पैदा करता है। बीज का एंटी-ऑक्सिडेंट गुण पाचन के तरल पदार्थ के स्राव को आसान बनाता है।
धनिया हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। ऐसा इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज के कारण होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और हड्डियों से जुडी बिमारियों को रोकते हैं।
धनिया में एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी अच्छे होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण चकत्ते, एक्जिमा, रूखापन और खुजली जैसी आम त्वचा की समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त बीज में मौजूद लाइनोलिक एसिड त्वचा की किसी भी तरह की खुजली को शांत करने में मदद करता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2J6qX39
via Latest News in Hindi
0 Comments