नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स के साइड इफेक्ट कर्नाटक में दिखने लगे हैं। वोटों की गिनती से पहले ही कर्नाटक कांग्रेस में बगावत हो गई है। बगावत का झंडा बुलंद किया है पार्टी के सीनियर नेता रोशन बेग ने। बेग का आरोप है कि पार्टी मुसलमान और ईसाइयों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल तो करती है लेकिन चुनाव में टिकट नहीं देती। इसके लिए बेग ने सिद्धारमैया और प्रभारी केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदार ठहराया।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2HId358
via Latest News in Hindi

0 Comments