प्रिंस हैरी और मेगन ने बेटे को दिया जन्म, सबसे छोटे ‘प्रिंस’ का ये रखा नाम
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल के घर अब एक छोटा प्रिंस भी आ गया है। सोमवार को मेगन ने यानी 6 मई को बेटे को जन्म दिया। प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन मार्कल और नवजात बेटे के साथ आधिकारिक फोटो के लिए सामने आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने अपने बच्चे को दुनिया से विंड्सर किले के सेंट जॉर्ज हॉल में परिचित कराया। यह वही जगह है, यहां दोनों की शादी का रिसेप्शन हुआ था। इस दौरान दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे। मेगन जहां व्हाइट ड्रेस में दिखीं वहीं हैरी ग्रे कलर के सूट-पैंट और सफेद शर्ट में नजर आए। View this post on Instagram OUR CUTIEE Mama Sussex said ‘I have the two best guys in the world’. . . #duchessofsussex #meghanmarkle #princeharry #katemiddleton #britishroyalfamily #duchessofcambridge #royalfamily #royals #babysussex A post shared by Meghan (@_duchess_of_sussex) on May 8, 2019 at 4:59am PDT नन्हा प्रिंस अपने पापा की गोद में सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके सिर पर सफेद रंग की कैप भी थी। मेगन वीडियो में अपने लाडले को पुचकारती और उसे निहारती नजर आ रही हैं। मां बनने की खुशी में मेगन ने कहा कि 'ये मैजिक है। मेरे पास दुनिया के दो सबसे अच्छे लड़के हैं, इसलिए मैं काफी खुश हूं। पिछले दो दिन काफी स्पेशल थे।' अपनी खुशी के बारे में बताते हुए मेगन ने कहा कि यह एक सपने जैसा है। View this post on Instagram The Duke and Duchess of Sussex have taken a moment from the "sleep deprivation society" (as Prince William described it) to share their baby with the world. Photos: Dominic Lipinski/PA Wire A post shared by The Guardian (@guardian) on May 8, 2019 at 4:40am PDT बता दें मेगन ने सोमवार, 6 मई की सुबह 5.26 मिनट पर बेटे को जन्म दिया था। कहा जा रहा है कि अस्पताल की बजाय, उन्होंने अपने घर विंडसर एस्टेट के फ्रॉगमोर कॉटेज में ही बेटे को जन्म दिया। मेगन और प्रिंस हैरी 3 साल पहले एक दूसरे से मिले थे। दोनों को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था। अब दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2YbS6pC
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2YbS6pC
via Latest News in Hindi
0 Comments