विपक्ष की शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने बनाया ईवीएम् कण्ट्रोल रूम

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बाद जिस तरह से देशभर में ईवीएम सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं उसे देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है| चुनाव आयोग ने एक कण्ट्रोल रूम बनाया है जो कि 24 घंटे लगातार काम करेगा| इसमें आप ईवीएम मशीनों से जुड़ी कोई भी शिकायत कर सकते हैं| चुनाव आयोग ने इसके लिए नम्बर भी जारी किया है जो की 011-23052123 है|
सुरक्षा पर उठे सवाल– बता दें कि लोकसभा चुनाव से परिणामों से पहले यूपी के चार जिलों में ईवीएम को लेकर बवाल मच गया| ईवीएम की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक दलों ने हंगामा किया| राजनीतिक दलों ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाया और इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से साथ उनकी बहस भी हुई| जबकि चुनाव आयोग ने इस आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें महज अफवाह करार दिया है| इस बीच, ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है|
कई जगह ईवीएम मिलने की अफवाह- आपको बता दें कि देश के अलग अलग हिस्सों में ईवीएम मशीनों के मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं| इस दौरान विपक्ष का कहना है कि चुनाव के बाद मशीने बदली जा रहीं हैं| ऐसे में चुनाव आयोग ने ये बड़ा फैसला लिया है|
from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YI6maa
via Latest News in Hindi
0 Comments