चश्मे से आये निशान को हटाने के लिए अपनाये यह तरीका

आज के समय लोग अपना काफी समय स्क्रीन पर बिताते हैं, जिसके कारण उनकी आंखें कमजोर हो जाती हैं और उन्हें चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन जब आप चश्मे का प्रयोग करते हैं तो इससे आपकी नाक पर उसके निशान बन जाते हैं जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। तो चलिए जानते हैं इन दोगों को दूर करने के तरीके के बारे में-
चेहरे से नाक पर बने निशान बनाने के लिए आप नींबू के रस और पानी मिक्स करके कॉटन की मदद से निशान वाली जगहें पर लगाए। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ करें।
संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें और उसमें दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद 3-4 दिन तक लगातार इस पेस्ट को नाक पर लगाएं। कुछ ही दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से आपके निशान गायब हो जाएंगे।
रोजाना सोने से पहले बादाम के तेल को नाक पर लगाकर मसाज करें और सुबह उठकर फेश वॉश से मुंह धोएं। आप इसका इस्तेमाल चेहरे के हर तरह के दाग-धब्बे और निशान दूर हो जाते है।
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे को साफ करने में मदद करता है। कच्चे दूध से नाक के उपर हल्के हाथों से मसाज करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। हफ्तेभर तक इसका इस्तेमाल करने से आपके नाक के निशान गायब हो जाएंगे।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JhQKGG
via Latest News in Hindi
0 Comments