बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत, वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार रात में बारिश होने से लोगों को जबर्दस्त गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई और नौ बजे तब दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। बारिश होने से पहले अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि पालम वेधशाला के तहत आने वाले इलाकों और सफदरजंग वेधशाला के तहत आने वाले कुछ इलाकों में तेज रफ्तार हवा के साथ धूल भरी आंधी आई। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। from India TV: india Feed http://bit.ly/2LBF7vZ
via Latest News in Hindi
0 Comments