ये उपाय आपको रखेंगे पूरा दिन तरोताजा

वर्तमान समय में, व्यक्ति भले ही सुख-सुविधाओं से संपन्न हो लेकिन उसकी जीवनशैली ऐसी है कि उसे शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव होता है। यह थकान उनकी कार्यक्षमता व व्यवहार पर भी विपरीत प्रभाव डालती है। तो चलिए जानते हैं शारीरिक थकान को दूर करने के कुछ उपायों के बारे में-
शारीरिक रूप से थकान दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दिन की शुरूआत व्यायाम से करें। इससे आपका मेटाबाॅलिज्म, स्टेंथ व स्टेमिना बढता है। व्यायाम के जरिए न सिर्फ आपको दिनभर काम करने के लिए एक स्फूर्ति प्राप्त होती है, बल्कि आप दिनभर काम करने के बाद भी सुस्त या थका हुआ नहीं महसूस करते।
वहीं आपका आहार भी आपके व्यवहार को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको लंबे समय तक थकान का अहसास न हो तो आप अपनी डाइट में सौंफ, ओटमील, अदरक, पपीता, संतरा, अखरोट, बादाम, दही व पानी वाले फलों को अवश्य शामिल करें।
कुछ लोग अपनी थकान को दूर करने के लिए चाय व काॅफी का सेवन करते हैं, इससे उन्हें कुछ देर के लिए उर्जा का अहसास होता है, लेकिन लंबे समय के लिए उनकी यह आदत उन्हें भीतर से सुस्त व थका हुआ बना देती है। बेहतर होगा कि आप चाय या काॅफी के स्थान पर फलों के रस को प्राथमिकता दें।
अपने शरीर में उर्जा का स्तर बनाए रखने के लिए आप अपने शरीर को बिल्कुल भी डिहाइडेट न होने दें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JYyHVt
via Latest News in Hindi
0 Comments