वॉशिंगटन: अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी का नया वीडियो टेप जारी होने के बाद इस्लामिक स्टेट के सारे आतंकियों को हराने का संकल्प लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने सोमवार को संकल्प लिया कि वह इस खूंखार आतंकवादी संगठन के सभी बचे आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें शिकस्त देगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन विश्वभर में ‘इन आतंकवादियों की हार और यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ेगा कि हर बचे आतंकवादी को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’

from India TV: world Feed http://bit.ly/2J0Ytb0
via Latest News in Hindi