कर्नाटक में फिर सरकार गिराने-बचाने का खेल, कांग्रेस नेता बोले- BJP के 10 विधायक हमारे संपर्क में हैं
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि कर्नाटक के भाजपा प्रमुख बी एस येदियुरप्पा सत्ता में आने का ‘दिवास्वपन’ देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के करीब 10 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। राज्य में मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने हुबली में कहा, “जिस दिन हमने सरकार बनाई, भाजपा उस दिन से इसे गिराने के प्रयास में लगी हुई है। यह नई बात नहीं है। उस दिन से वे समय-सीमा दिए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “भाजपा के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस के 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। आज 9-10 भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में हैं।” खान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दो दिन पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि इस सरकार का जीवनकाल लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के ‘खफा’ 20 विधायकों द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्भर करेगा।
कर्नाटक में बीजेपी के लिए सरकार बनाने का ‘माहौल’ है : येदियुरप्पा
जब उनसे भाजपा के संपर्क में होने वाले विधायकों के नामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “भाजपा पहले तो कांग्रेस के 20 विधायकों के नाम बताए, उसके बाद हम भाजपा के नौ विधायकों के नाम बताएंगे।” उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस-जनता दल (एस) की सरकार गिरती है तो वह राजनीति से अवकाश ले लेंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी रहती है तो भाजपा के नेताओं को भी राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2HeL3H6
via Latest News in Hindi
0 Comments