रणवीर सिंह की फिल्म “83” में अपने संगीत का हुनर दिखाएंगे प्रीतम दा

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म “83” में मशहूर संगीतकार प्रीतम दा, अपने संगीत का जलवा बिखेरने के लिए एक बार फिर से तैयार है।
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “हमें सबसे बड़ा सितारा मिल गया। प्रीतम दा, आपका हमारी फिल्म 83 से जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। चलिए एक धुन तैयार करते हैं, उसे यादगार बनाते हैं।”
यह फिल्म एक बायोपिक है जो, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव पर आधारित है। रणवीर इस फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म “83” की शूटिंग इसी महीने से लंदन में शुरू होगी। इसके बाद दिल्ली, मुंबई समेत भारत के कई शहरों में होगी। ऐसा पहली बार होगा जब प्रीतम रणवीर सिंह की फिल्म को अपने संगीत से सजाएंगे। फिल्म “83” में संगीत के लिए प्रीतम को चुना गया है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ एमी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, जतिन सरना, ताहिर भसीन, चिराग पाटिल, साउथ इंडियन एक्टर जीवा और साहिल खट्टर अहम किरदारों में नजर आएंगे।
रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली ’83’ पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जायेगा। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YrNcVE
via Latest News in Hindi
0 Comments