होठों के ऊपर मौजूद बाल जिसे आमतौर पर अपर लिप हेयर कहते हैं, किसी भी लड़की के लिए काफी शर्मिंदगी भरे होते हैं. इससे आपकी पर्सनालिटी पर भी असर पड़ता है. और तो और इससे बचने के लिए हर महीने पार्लर के चक्कर लगाने के साथ-साथ इसे हटाते समय काफी दर्द भी झेलना पड़ता है.

लेकिन अब आप इसे आसानी से घर पर हटा सकती हैं और वो भी बिना किसी दर्द के. बस अपनाएं ये कुछ घरेलू तरीके और अपर लिप्स के बालों को  खत्म करें.

ये भी पढ़े- इन 5 आईलाइनर से पाएं खूबसूरत आंखें, 300 से कम है कीमत

दही और चावल का आटा

एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे अपने अपर लिप्स पर लगाएं और जब ये सूख जाए तो रगड़कर इसे हटा लें. एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे अपने अपर लिप्स पर लगाएं और जब ये सूख जाए तो रगड़कर इसे हटा लें.

चीनी और नींबू

किचेन में आसानी से मिलने वाले इन दो इंग्रीडिएंट्स की मदद से आप अपर लिप्स के बालों से झटपट छुटकारा पा सकती हैं. जहां चीनी एक स्क्रब की तरह काम करता है वहीं, नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट होता है. एक कोटरी में दो नींबू का रस और चीनी अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे अब अपने अपर लिप्स पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद रगड़कर हटा लें और फिर पानी से धो लें.

अंडा, बेसन और चीनी

एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन, थोड़ी चीनी और अंडे का सफेद हिस्सा तब तक मिलाएं जब तक एक चिपचिपा सा पेस्ट तैयार ना हो जाए. इसे अपर लिप्स पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो ऊपर के डायरेक्शन में रगड़ते हुए हटा लें. बेहतर रिजल्ट के लिए ऐसा हफ्ते में दो बार करें.

ये भी पढ़े- हाथों की कुहनियों को साफ करने के 7 टिप्स

दूध और हल्दी

फेशियल हेयर के ग्रोथ को कम करने में हल्दी काफी असरदार होती है. 1 बड़ा चम्मच दूध और 1 बड़ा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और अपर लिप्स पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे हटा लें.

दही, हल्दी और बेसन

एक कटोरी में समान मात्रा में दही, हल्दी और बेसन मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार करें. इसे अपने अपर लिप्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़कर हटा लें और फिर पानी से इसे धो लें.

ये भी पढ़े- 7 टिप्स : दांतों से लिपस्टिक रहेगी दूर

नींबू और शहद

एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपर लिप्स पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो रगड़कर हटा लें और फिर इसे पानी से धो लें. ऐसा लगातार चार दिन तक हर रोज़ करें. धीरे-धीरे अपर लिप्स के बाल कम हो जाएंगे.

The post अपर लिप्स के बाल हटाने के 6 होममेड टिप्स appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2HyWg4m
via Latest News in Hindi

0 Comments