रविवार को मुंबई इंडियंस ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई ने भले ही रोमांचक मैच में खिताब जीतकर अपने फैंस को खुश किया लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने अपनी दिलेरी से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2PYBEX9
via Latest News in Hindi

0 Comments