राजस्थान: अलवर में पति के सामने दलित महिला का 5 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
अलवर: राजस्थान के अलवर में एक बेहद ही शर्मनाक घटना में 5 युवकों ने पति के सामने ही पत्नी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक सिर्फ यहीं तक नहीं रुके, बल्कि उन्होंने दलित जाति से ताल्लुक रखने वाली युवती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना अलवर जिले के थानागाजी इलाके की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने IPC और SC/ST ऐक्ट की धाराओं 147, 149, 323, 341, 354B, 376(D) & 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।from India TV: india Feed http://bit.ly/2Lti6LP
via Latest News in Hindi
0 Comments