डबलिन| मुश्फिकुर रहीम (63), सौम्य सरकार (54) और मोहम्मद मिथुन (43) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने सोमवार को द विलेज मैदान पर खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने 47.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2HjQZyS
via Latest News in Hindi

0 Comments