एग्जिट पोल के नतीजों से पहले बाजार में आई जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछलकर 37,930 अंक पर हुआ बंद
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को पार कर गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 537.29 अर्थात 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 38,001.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि नीचे यह 37,415.36 अंक तक चला गया था। from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2JL2ZLb
via Latest News in Hindi
0 Comments