तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 487.50 और निफ्टी 138.40 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 487.50 अंकों की गिरावट के साथ 37789.13 पर और निफ्टी (NIFTY) 138.40 अंकों की गिरावट के साथ 11359.50 पर बंद हुआ। लगभग 685 शेयरों में तेजी, 1778 शेयरों में गिरावट और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ज़ी एंटरटेनमेंट, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही। जबकि यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन कंपनी, बीपीसीएल और कोल इंडिया के शेयरों में तेजी रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऊर्जा, फार्मा, ऑटो, बैंक, इंफ्रा, एफएमसीजी, मेटल और आईटी में भी गिरावट रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1 फीसदी की गिरावट आई है। लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। दूसरे दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ था। लगभग 1132 शेयरों में तेजी,1380 शेयरों में गिरावट और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2LxnxcG
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2LxnxcG
via Latest News in Hindi
0 Comments