डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, जिन्हें सब रॉक के नाम से भी जानते हैं। इन्होंने कई सारी ​हिट फिल्में दी हैं। जॉनसन पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने रेसलिंग के बाद फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। 2 मई 1972 में पैदा हुए रॉक ने हालही में अपना 47 बर्थडे मनाया। वे इस समय फिल्म जुमांजी के अगले पार्ट की शूटिंग में बिजी होने के कारण वे अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर सके। उन्होंने सेट पर अपनी टीम के साथ बर्थडे मनाया। उनकी बर्थडे की तस्वीरें और वी​डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।          View this post on Instagram                   Daddy’s birthday. My sings with joy every time I grab and pick up my lil’ chocolate biscuit son @kevinhart4real. Thank you to our entire JUMANJI production crew for making my birthday so special. Love you guys. #BirthdaysInTheDesert #SmashTheCakeInHisFace A post shared by therock (@therock) on May 3, 2019 at 6:15am PDT रॉक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो और वी​डियो शेयर किया है। इस वीडियो में केक के साथ नजर आ रहे हैं। ये विडियो किसी रेगिस्तान के पास का नज़र आता है। फिल्म की टीम ने उनके लिए केक अरेंज किया था। रॉक ने इस प्यारे सरप्राइज के लिए अपनी टीम को थैक्यू बोला और सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करते हुए बड़ा सा कैप्शन ​भी लिखा।          View this post on Instagram                   Thank you to my flight crew for making this birthday boy feel special with this surprise! Go on and ZOOM IN on my birthday cake.. hunks of chocolate chip cookies on top of an insane chocolate chip cookie cheesecake. And to top it all off, it’s 5 o’clock somewhere, so I got no problem having a drink of my tequila at 10am and toasting y’all around the world. Wheels up and off to work I go. Thanks guys for all the birthday love A post shared by therock (@therock) on May 2, 2019 at 8:01pm PDT ड्वेन जॉनसन की फिल्म जुमांजी सीरीज में रॉक के अलावा निक जोनस, केविन हार्ट जैसे कई बड़े स्टार्स हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। बता दें रॉक सोशल मीडिया पर काफी ए​क्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपने जिम वर्क आउट और अपनी बेटी के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। गौरतलब है कि रॉक ने 1999 में द ममी रिटर्सं फिल्म से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने द स्कॉर्पियन किंग में काम किया। इस फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे कभी मुड़कर नहीं देखा। फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में उनके रोल को काफी पसंद किया गया। रॉक को भारत में भी कई लोग पसंद करते हैं।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2PMDj1H
via Latest News in Hindi

0 Comments