30 मई को लॉन्च हो सकता है Oppo Reno का ऑरेंज वैरिएंट

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo जल्द अपना नया हैंडसेट बाजार में पेश करने वाली है| जी हां, यह हैंडसेट Oppo Reno के नाम से पेश किया जाएगा| बता दें, लॉन्च होने वाला कंपनी का Oppo Reno स्मार्टफोन ऑरेंज पेंट जॉब वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने दी है|
यह हैंडसेट होन्ग कोंग में एक इवेंट के दौरान 30 मई को पेश किया जाएगा। ओप्पो रेनो फोन की तस्वीर को कंपनी के आधिकारिक Weibo पेज पर भी शेयर किया गया है। इससे पहले कहा जा रहा था कि ऑरेंज कलर में डिवाइस मई के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया गया है।
बता दें, Oppo Reno की तस्वीर आज कंपनी ने Weibo पर साझा की है। शेयर की गई तस्वीर में हैंडसेट की एजेज़, रियर पैनल और बटन्स पर ऑरेंज कलर नज़र आ रहा है। फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है कि आगामी हैंडसेट का नाम Oppo Reno रखा जायेगा या फिर Oppo Reno 10x Zoom Edition। आगामी हैंडसेट में फोन के फ्रंट और बैक पर ऑरेंज लेयर के साथ ग्लॉसी फिनिश नज़र आ रही है।
from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh http://bit.ly/2MooFzY
via Latest News in Hindi
0 Comments