सवाल-

मेरी शादी को 2 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक गर्भवती नहीं हो सकी हूं. डाक्टरी जांच में मेरी रिपोर्ट ठीक है. पति के शुक्राणुओं की संख्या भी 32 मिलियन पाई गई है. डाक्टरों के अनुसार यह संख्या संतोषजनक है, बावजूद इस के मैं गर्भधारण नहीं कर पा रही हूं. इस का क्या कारण हो सकता है?

जवाब-

हां, आप के पति के शुक्राणुओं की संख्या संतोषजनक है. आपकी जांच रिपोर्ट भी नौर्मल है, इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले आप को सलाह है कि आप हताश न हो कर प्रयास करते रहें. कोशिश करें कि पति से उन दिनों संबंध अवश्य बनाएं जब किसी औरत के गर्भवती होने की संभावना अधिक रहती है. उदाहरण के तौर पर अगर आप को मासिकधर्म महीने की पहली तारीख को आता है, तो आप दोनों को चाहिए कि 8 से ले कर 20 तारीख के बीच आप संबंध अवश्य बनाएं. अगर इस के बाद भी समस्या आती है तो आप आईयूआई तकनीक का सहारा ले सकती हैं.

ये भी पढ़ें- प्रैगनैंसी में त्वचा की परेशानियों से निबटें ऐसे

The post मेरी शादी को 2 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक गर्भवती नहीं हो सकी हूं… appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2HFJv9o
via Latest News in Hindi

0 Comments