नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने चक्रवात से प्रभावित ओडिशा को अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये जारी करने की सोमवार को घोषणा की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह राशि 341 करोड़ रुपये से अतिरिक्त होगी, जो पहले ही ओडिशा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को मुहैया कराई गई है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण और ओडिशा सरकार के साथ राहत प्रयासों की समीक्षा के बाद इसकी घोषणा की थी।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2VRWIUm
via Latest News in Hindi

0 Comments