वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत: बुधवार का दिन गणपति की पूजा के लिए श्रेष्ठ, इनमें से कोई 1 उपाय करना होगा शुभ
धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04 बजे तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और रात 09 बजकर 17 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है। आपको बता दूं कि एक महीने में दो चतुर्थी आती हैं, जिनमें से कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी कहते हैं। इन दोनों ही चतुर्थियों का संबंध भगवान गणेश से है। भगवान गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना जाता है। अतः आज के दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और आज का दिन तो और भी विशेष है, क्योंकि आज बुधवार के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पड़ रही है। जैसा कि पहले भी हमने आपको बताया है कि सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से है। बुधवार का संबंध भगवान गणेश से है। अतः आज का दिन भगवान गणेश की उपासना के लिये बड़ा ही अच्छा है। आज के दिन भगवान गणेश की उपासना और कुछ खास उपाय करके आप कैसे अपने कार्यों को साध सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से। from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2H7kaoD
via Latest News in Hindi
0 Comments