IPL 2019, SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को उसके घर में हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स की लगातार तीसरी हार
हैदराबाद। कागिसो रबादा की अगुआई में तेज गेंदबाजों के तूफान से दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 39 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। दिल्ली के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम कागिसो रबादा (22 रन पर चार विकेट), कीमो पाल (17 रन पर तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (22 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2DgXWhI
via Latest News in Hindi
0 Comments