सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से मुंबई इंडियन्स ने बुधवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा चैंपियन के आईपीएल में पिछले साल से चले आ रहे छह मैचों के विजय अभियान पर रोक लगायी। चेन्नई के सामने 171 रन का लक्ष्य था लेकिन शीर्ष क्रम लड़खड़ाने से वह आखिर तक नहीं उबर पाया और केदार जाधव (54 गेंदों पर 58 रन) के प्रयासों के बावजूद आठ विकेट पर 133 रन तक ही पहुंच पाया। हार्दिक ने 20 रन देकर तीन, लेसिथ मलिंगा ने 34 रन देकर तीन और जैसन बेहरनडोर्फ ने 22 रन देकर दो विकेट लिये। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WHFKoE
via Latest News in Hindi

0 Comments