इस्लामाबाद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से मिलने वाले महत्वपूर्ण राहत पैकेज पर समझौता होने से पहले बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। उमर आईएमएफ से राहत पैकेज दिलाने के लिए चल रही बातचीत में पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे थे। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और विशेष तौर से वित्त मंत्री उमर खराब आर्थिक हालात को लेकर लगातार विपक्षी दलों, कारोबार जगत और लोगों के निशाने पर थे।

from India TV: world Feed http://bit.ly/2XpHUcS
via Latest News in Hindi

0 Comments