दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। जहां हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और लगातार दो मैच जीत चुकी है तो वहीं दिल्ली भले ही अपना पिछला मैच हारी हो लेकिन उसने आखिर तक कड़ी टक्कर दी। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एडवाइजर व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने इंडिया टीवी स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव एडिटर समीप राजगुरु ने उनसे खास बातचीत की। दादा ने कहा कि दिल्ली और हैदराबाद के बीच एक कड़ा मैच होगा, जहां हैदराबा का फॉर्म अच्छा है तो वहीं दिल्ली भी शानदार फॉर्म में है, जो भी टीम अच्छी क्रिकेट खेलेगी वह जीतेगी।

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Uxv9iE
via Latest News in Hindi

0 Comments