भारत में चुनाव के बाद नई दिल्ली के साथ फिर से बातचीत की उम्मीद: पाकिस्तान
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद वह भारत के साथ फिर से बाचतीत शुरू होने की आशा कर रहा है। साथ ही, इस बात का जिक्र किया कि व्यवस्थित बातचीत दोनों देशों को पारस्परिक चिंताओं को समझने, लंबित विवादों का हल करने और क्षेत्र में टिकाऊ शांति तथा सुरक्षा कायम करने के रास्ते पर ले जाएगा। पाकिस्तान के निवर्तमान उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने पीटीआई भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में सुधार के लिए कूटनीति एवं वार्ता अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में चुनाव के बाद फिर से बातचीत शुरू होने की आशा करते हैं।’’from India TV: india Feed http://bit.ly/2UYkei8
via Latest News in Hindi
0 Comments