कश्मीरी पुलाव : आप बस खाते ही जाएंगे
सामग्री:
– 1/2 कप बासमती चावल
– 4-5 केसर की किस्में
– 1/4 कप सेब, कटा हुआ
– 1/4 कप अनार के दाने
– 1/4 कप अंगूर (बीजरहित), वैकल्पिक
– नमक – स्वाद अनुसार
– 2 टेबलस्पून घी
– तेल, प्याज तलने के लिये
– 1 कप पानी
– 1 टेबलस्पून दूध
– 5-6 काजू, कटे हुए
– 5-6 बादाम, कटे हुए
– 1 तेज पता
– 2 लोंग
– 1 हरी इलायची
– 2-इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
– 1 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
– 1/2 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
– 1/4 टीस्पून सोंफ पाउडर
– 1 प्याज, लंबाई में कटा हुआ
बनाने की विधि:
– चावल को 2-3 बार पानी से धो ले और 15 मिनट तक पानी में भिगो दें. बाद में चावल मे से अतिरिक्त पानी निकालें और चावल को अलग रखें.
– केसर की किस्मों को 1 टेबलस्पून गरम दूध में भिगो दें.
– एक गहरे पैन/कड़ाही में मध्यम आंच पर 1 टेबलस्पून घी गरम करें. उसमें काजू और बादाम डालें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भून लें. उन्हें थाली में निकालें.
– उसी पैन/कड़ाही में बाकी बचा हुआ 1 टेबलस्पून घी डाले और उसमें तेज पता, लोंग, हरी इलायची और दालचीनी का टुकड़ा डाले और 30 सेकंड तक भून लें. उसमे हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और सोंफ पाउडर डाले और फिर से 30 सेकंड के लिये भून लें.
– भिगोये और पानी निकाले हुए चावल डालें.
– 1-2 मिनट के लिये भून लें.
– 1 कप पानी, भिगोया हुआ केसर और नमक डालें. अच्छी तरह से मिला ले और मध्यम आंच पर उबालने रखे.
– जब वे उबलने लगे तब आंच को धीमी कर दे और ढक्कन लगाकर 8-10 मिनट या चावल पक जाय तब तक पकने दें. बीच में ढक्कन न खोले और चावल को भी मत हिलाये. चावल के पक जाने पर गैस बंध कर दे और बिना ढककन खोले 5-7 मिनट के लिये रहने दें. बाद में ढक्कन खोले और चावल को कांटे से फुला लें.
– इसी बीच दूसरे पैन में प्याज तलने के लिये 3-4 टेबलस्पून तेल को गरम करे. हाथ से प्याज के लच्छों को अलग कर ले और बाद में तेल में डाले और भूरा होने तक तले. प्याज को बीच- बीच में हिलाते रहे.
– पके हुए चावल में हल्के तले हुए सूखे मेवे, कटे हुए ताजे फल और हल्का तला हुआ प्याज डालें.
– हल्के से मिला ले और सर्विंग बाउल मे निकालें. हरे धनिये से सजाये.
The post कश्मीरी पुलाव : आप बस खाते ही जाएंगे appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha https://ift.tt/2OR2OPa
via Latest News in Hindi
0 Comments