डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की तेज धूप सिर्फ आपकी त्वचा को ही नहीं बल्कि आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाती है। ज्यादा तेज धूप की वजह से आंखों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। दरअसल, आंखों को दिमाग से जोड़ने वाली बारीक शिराएं आंखों की त्वचा के बहुत नजदीक होती हैं, इसलिए ज्यादा देर धूप में रहने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। आंखों में एलर्जिक रिएक्शन होने की वजह से आंखों में जलन होना, आंखें लाल हो जाना, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन होना, कंजंक्टिवाइटिस रोग आदि का खतरा बढ़ जाता है। आंखों को धूप से बचाने के लिए हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे उपाय, जिससे आप गर्मी के मौसम में अपनी आंखों को बचा सकते हैं।  - तेज धूप में UV किरणों से आंखों के ऊपर बनी टीयर सेल यानी आंसूओं की परत टूटने या क्षतिग्रस्त होने लगती है। यह स्थिति कॉर्निया के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे बचने के लिए घर से बाहर निकालते समय सनग्लास जरुर लगाएं। - दिन में तीन चार बार ठंडे पानी से आंखें धोएं। इससे आंखों के अंदर की धूल और गंदनी बाहर निकल जाती है और आंखों को ठंडक मिलती है।    - अक्सर लोग आंखों में चुभन हो, जलन हो या कोई धूल कण चला जाए तो कुछ लोग फौरन ही आंखों को रगड़ने लगते हैं। कभी भी आंखों को रगड़ना नहीं चाहिए। उसे साफ कपड़ों से सहलाना चाहिए। आंखों को रगड़ने से आंखों को नुकसान हो सकता है।  - गर्मी से बचने के लिए हम एसी का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा देर एसी में बैठने से आंखों में सूखापन आ जाता है। आंखों की पेशियां सुकड़ने से उनमें खुजली होने लगती है। ऐसे में कभी भी एसी के ठीक सामने न बैठें। - अपने पूरे शरीर की तरह ही आंखों के आसपास वाले हिस्से पर भी मालिश करें। इससे आंखों का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही आंखों को आराम मिलता है। दिन में कम से कम एक बार ऐसा जरूर करें।  - गुलाब जल में रूई भिगो कर आंखों पर रखने से राहत और ताजगी महसूस होती है। साथ ही इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। आप चाहे तो ठंडक देने के लिए आंखों पर खीरे के टुकड़े भी रख सकते हैं। - आंखों को आराम देने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है, इसलिए रोज 8 से 9 घंटे जरुर सोएं। आप चाहे तो रात और दिन का समय मिलाकर भी 8 से 9 घंटे पूरे कर सकते हैं।   

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GkEpxu
via Latest News in Hindi

0 Comments