फूलप्रूफ फार्मूला
औफिस से लौटने में कुछ देर हो गई थी लेकिन बच्चों ने मुंह फुलाने के बजाय चहकते हुए उस का स्वागत किया.
‘‘मम्मा, दिल्ली से रजत अंकल आए हैं, हमें उन के साथ खेलने में बड़ा मजा आ रहा है. आप भी हमारे कमरे में आ जाओ,’’ कह कर प्रणव और प्रभव अपने कमरे में भाग गए.
‘‘आ गई बेटी तू, रजत बड़ी देर से तेरे इंतजार में इन दोनों की शरारतें झेल रहा है,’’ मां ने बगैर रसोई से बाहर आए कहा.
हालांकि दिल्ली रिश्तेदारों से अटी पड़ी थी लेकिन अभी तक किसी रजत से तो कोई रिश्ता जुड़ा नहीं था. पापा और बच्चों के साथ एक सुदर्शन युवक कैरम खेल रहा था. अपूर्वा को याद नहीं आया कि उस ने उसे पहले कभी देखा है. अपूर्वा को देखते ही युवक शालीनता से खड़ा हो गया लेकिन इस से पहले कि वह कुछ बोलता, प्रभवप्रणव चिल्लाए, ‘‘आप गेम बीच में छोड़ कर नहीं जा सकते, अंकल. बैठ जाइए.’’
यह भी पढ़ें- हिंदी व्याकरण में सियासत
‘‘इन की बात मान लेने में ही इज्जत है बरखुरदार. जब तक यह खेल खत्म होता है, तू भी फे्रश हो ले बेटी. रजत को हम ने रात के खाने तक रुकने को मना लिया है,’’ विद्याभूषण चहके.
‘‘वैसे मैं अपूर्वाजी का सिर खाए बगैर जाने वाला भी नहीं था,’’ रजत ने हंसते हुए कहा.
‘किस खुशी में भई?’ अपूर्वा पूछना चाह कर भी न पूछ सकी और मुसकरा कर अपने कमरे में आ गई.
जब वह फे्रश हो कर बाहर आई तो बाई चाय ले कर आ गई. चाय की प्याली ले कर वह ड्राइंगरूम की बालकनी में आ गई.
‘‘मे आई ज्वाइन यू?’’ कुछ देर के बाद रजत ने आ कर पूछा.
‘‘प्लीज,’’ अपूर्वा ने कुरसी की ओर इशारा किया.
‘‘नाम तो आप सुन ही चुकी हैं, काम निखिला के साथ करता हूं. यहां हमारे बैंक की शाखा खुल रही है इसलिए उसी सिलसिले में आया हूं. आप का पता निखिला…’’
‘‘निखिला?’’ अपूर्वा ने भौंहें चढ़ाईं.
यह भी पढ़ें- एक दिन का सुलतान
‘‘निखिला जोशी, आप की मौसेरी बहन.’’
‘‘ओह निक्की, मधु मौसी की बेटी,’’ अपूर्वा ने खिसिया कर कहा, ‘‘कई साल हो गए मिले हुए इसलिए एकदम पहचान नहीं सकी और उस ने मेरा पता भी याद रखा.’’
‘‘अतापता ही नहीं निखिला को तो आप के बारे में सब याद है. अकसर आप लोगों की बातें करती रहती है.’’
‘‘मेरी तो खैर क्या बात करेगी, हां, बच्चों की शरारतों के बारे में शायद मां ने मौसी को बताया हो.’’
‘‘लेकिन निखिला तो आप के बचपन से चल रहे फेयरी टेल रोमांस, शादी और फिर शहजादे के मेढक बनने वाले दुखद अंत की बात करती रहती है,’’ रजत ने बेझिझक स्वर में कहा.
‘‘कमाल है, जहां हम नहीं पहुंचे, हमारे चर्चे जा पहुंचे. वैसे उसे कुछ खास मालूम नहीं होगा…’’
‘‘जितना भी मालूम है उस की वजह से उस ने कभी शादी न करने का फैसला किया है,’’ रजत ने बात काटी.
अपूर्वा ने चौंक कर रजत की ओर देखा, ‘तो यह वजह है मुझ से मिलने आने की.’
‘‘बगैर असलियत जाने या मुझ से मिले, ऐसा फैसला लेना तो सरासर हिमाकत है. मैं ने समीर को इसलिए छोड़ा था क्योंकि उस का दोमुंहा व्यक्तित्व था, सब के सामने कुछ और, और अकेले में कुछ और. अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण भी वह पूर्वाग्रहों से ग्रस्त था जो शादी के बाद एकांत मिलते ही उभरने लगे थे.
‘‘वह बेहद बददिमाग था और गुस्से में उत्तेजित हो कर कुछ भी बोल और कर सकता था. गुस्से का आवेग शांत होते ही वह अपने व्यवहार पर बहुत लज्जित होता था, पश्चात्ताप करता था लेकिन इलाज के लिए मनोचिकित्सक के पास जाने से कतराता था. यह जानने के बावजूद कि मेरे गर्भ में 2 बच्चे हैं, मैं ने गर्भपात नहीं करवाया. क्योंकि मैं ने सोचा कि बाप बनने के बाद शायद अपनी जिम्मेदारियां समझ कर वह अपना इलाज करवा ले. बच्चों से बेहद लगाव होने के बावजूद समीर का व्यवहार नहीं बदला.
‘‘इस से पहले कि बच्चे उस के गुस्से का शिकार बनते और किसी पूर्वाग्रह से ग्रस्त होते, मैं समीर से अलग हो गई. मेरी खुद की तो बढि़या नौकरी है ही और मांपापा का संरक्षण भी, इसलिए मुझे कोई परेशानी नहीं है. समीर एक मानसिक रोगी है इसलिए बजाय नफरत के मुझे उस से हमदर्दी है. न ही मेरे दिल में पुरुषों, प्यार या शादी को ले कर कोई कड़वाहट है तो फिर निक्की किस खुशी में मेरे नाम पर शहीद हो रही है?’’ अपूर्वा ने हंसते हुए पूछा.
रजत हंस पड़ा, ‘‘यह तो निखिला ही बता सकती है.’’
‘‘मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से कोई जिंदगी में गलत फैसले ले. मेरा निखिला से मिलना बहुत जरूरी है.’’
‘‘लेकिन यह जरूरी नहीं है कि निखिला आप की बातों पर विश्वास करे.’’
यह भी पढ़ें- पति-पत्नी और वो
‘‘जरूर करेगी जब उसे पता चलेगा कि मैं दूसरी शादी करने को तैयार हूं मगर ऐसे आदमी से जो मेरे बच्चों को एक सुरक्षित, खुशहाल पारिवारिक जीवन दे सके, क्योंकि भौतिक सुविधाओं और नानानानी के लाड़प्यार के अलावा एक पिता का संरक्षण, अनुशासन और स्नेह बच्चों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी है.’’
रजत ने एक गहरी सांस ली और बोला, ‘‘आप ठीक कहती हैं. पिता का अभाव क्या होता है, यह मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं. पापा मेरे जन्म से पहले ही गुजर गए थे. पैसे की कोई कमी नहीं थी, चाचा और मामा वगैरा ने संरक्षण और भरपूर प्यार दिया लेकिन जिन पापा को कभी मैं ने देखा ही नहीं उन के बगैर आज भी मुझे अपना जीवन अधूरा लगता है.’’
‘‘ऐसा लगना स्वाभाविक है क्योंकि जीवन में प्रत्येक रिश्ते की अपनी अलग ऊष्मा, अलग अहमियत होती है और कड़वाहट किस रिश्ते में नहीं आती? सगे बहनभाई एकदूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं लेकिन एक भाई के धोखा देने पर दूसरे भाई से तो कोई मुंह नहीं मोड़ता, फिर पतिपत्नी के अलगाव को ले कर इतना होहल्ला क्यों?’’
‘‘निखिला का कहना है कि आप की प्रेम कहानी का दुखद अंत देख कर उस का प्यारमोहब्बत पर से विश्वास उठ गया है.’’
‘‘अकसर अखबारों में घर के पुराने नौकरों की गद्दारी की खबरें छपती रहती हैं लेकिन उन को पढ़ कर लोग नौकर रखना तो नहीं छोड़ते, न ही बीमारी के डर से बाजार का खाना?’’ अपूर्वा हंसी, ‘‘फिक्र मत करो, मैं निखिला को समीर के व्यवहार और अपने अलगाव की वजह समझा कर उस का फैसला बदलवा दूंगी.’’
‘‘कोशिश करता हूं कि अगले टूर पर निखिला को साथ ले आऊं.’’
ये भी पढ़ें- तुरुप का पता
‘‘नहीं ला सके तो बच्चों की छुट्टियों में मैं दिल्ली आ जाऊंगी.’’
तभी नौकर खाने के लिए बुलाने आ गया.
चलने से पहले रजत ने पूछा कि क्या वह कल फिर बच्चों से मिलने को आ सकता है और अपूर्वा के बोलने से पहले ही मांपापा ने सहर्ष सहमति दे दी. चूंकि उसे उसी रात वापस जाना था.
अगले रोज रजत अपूर्वा के लौटने से पहले ही आ कर चला गया.
‘‘कहता था 10-15 दिन बाद वह फिर आ सकता है,’’ मां ने बताया.
अपूर्वा कहतेकहते रुक गई कि हो सकता है तब उस के साथ निक्की का टूर नहीं बनता तो वह स्वयं उस से मिलने जाएगी. वह जानती थी, निक्की के फैसले के पीछे उस की व्यथाकथा ही नहीं, निक्की की अपनी अमेरिकन बैंक की नौकरी का दर्प भी था. उसे समझाना होगा कि चंद साल के बाद जब सब सहकर्मियों और दोस्तों की शादियां हो जाएंगी तो प्रभुत्व वाली नौकरी के बावजूद उसे लगने लगेगा कि वह नितांत अकेली, असहाय और अस्तित्वहीन है.
एक शाम घर लौटने पर अपूर्वा ने देखा रजत बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. कुछ देर के बाद वह अंदर आया.
‘‘निक्की का टूर नहीं बनवा सके?’’ उस ने कुछ देर के बाद पूछा.
ये भी पढ़ें- वसंत लौट गया
‘‘बनवाने की कोशिश ही नहीं की,’’ रजत ने उसांस ले कर कहा, ‘‘मुझे आप का यह तर्क समझ में आया कि बगैर आप के अलगाव की वजह जाने इतना अहम फैसला कैसे ले लिया और उस के घर वालों ने कैसे लेने दिया.’’
‘‘सही कह रहे हैं आप,’’ अपूर्वा ने बात काटी, ‘‘मां तो मधु मौसी को हरेक छोटीबड़ी बात बताती हैं. ऐसा हो ही नहीं सकता कि समीर की असलियत के बारे में उन्हें न बताया हो या मेरे लिए फिर से उपयुक्त वर तलाशने के लिए न कहा हो.’’
‘‘इस से तो यही जाहिर होता है कि निखिला शादी ही नहीं करना चाहती, आप का अलगाव महज बहाना है,’’ रजत हंसा.
‘‘प्रभुत्व वाली नौकरी मिलते ही कुछ लड़कियां और मांबाप घमंड में गलत सोचने लगते हैं. मैं मौसी और निक्की से बात करूंगी,’’ अपूर्वा ने आश्वासन के स्वर में कहा.
‘‘आप की मर्जी है. निखिला की बचकानी मनोस्थिति जानने के बाद मेरी अब उस में कोई दिलचस्पी नहीं रही है. वैसे भी वह कभी दिल्ली छोड़ना नहीं चाहती और मुझे तो जहां तरक्की मिलेगी, वहां जाऊंगा,’’ रजत मुसकराया.
‘‘बिलकुल सही एप्रोच यानी जिंदगी के प्रति सही रवैया है,’’ अपूर्वा बोली, ‘‘कितने दिन का टूर है?’’
‘‘अरे, मैं ने आप को बताया नहीं कि मेरी यहां यानी नई ब्रांच में पोस्ंिटग हो गई है.’’
‘‘जाहिर है तरक्की पर ही हुई होगी सो कुछ पार्टीवार्टी होनी चाहिए.’’
‘‘जरूर…अभी चलिए, किसी बढि़या जगह पर डिनर लेते हैं,’’ समीर फड़क कर बोला.
‘‘बाहर क्यों, घर पर ही बढि़या खाना बनवा लेते हैं.’’
ये भी पढ़ें- शोकसभा
‘‘आज तो बाहर ही खाएंगे. घर पर तो आप रोज ही खाती हैं और जब यहां आ गया हूं तो मैं भी अकसर ही खाया करूंगा बशर्ते आप को मेरे आने पर एतराज न हो.’’
‘‘अरे, नहीं, एतराज कैसा और हो भी तो मांपापा के सामने उस की कोई अहमियत नहीं होगी. यह बताइए, कहां चलना है ताकि उस के मुताबिक तैयार हुआ जाए.’’
‘‘वह तो आप को ही बताना पड़ेगा. कोई ऐसी जगह जहां बच्चे मौजमस्ती कर सकें.’’
‘‘हमारी मौजमस्ती तो जू या टै्रजर आईलैंड में होती है,’’ प्रभव बोला, ‘‘मगर वह तो अभी बंद होंगे.’’
‘‘अभी शौपर स्टौप खुला होगा, वहीं चलते हैं,’’ प्रणव ने कहा.
‘‘वहां तो कपड़े मिलते हैं भई और हम खाना खाने जा रहे हैं,’’ रजत हंसा.
‘‘नहीं अंकल, आप चलिए तो सही फिर देखिएगा कि वहां क्याक्या मिलता है,’’ प्रणवप्रभव दोनों बोले.
‘‘वहां मिलता तो बहुत कुछ है लेकिन सब इन के मतलब का,’’ अपूर्वा हंसी, ‘‘पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम या चाट.’’
‘‘अरे, वाह, चाट खाए मुद्दत हो गई… वही खाएंगे. आप को पसंद है न?’’
‘‘है तो, मगर बात तो कहीं बढि़या खाने की हो रही थी.’’
‘‘किसी और दिन, आज तो बच्चों की पसंद की जगह चलेंगे,’’ रजत ने दृढ़ता से कहा.
बाहर जाने और खाने के मौके तो अकसर ही आते रहते थे लेकिन अपूर्वा को बढि़या खाना खिलाने का मौका नहीं आया क्योंकि रजत बच्चों के बगैर कहीं जाता नहीं था और बच्चे फास्ट फूड वाली जगह जाने की ही जिद करते थे. धीरेधीरे रजत परिवार के सदस्य जैसा ही होता जा रहा था. विद्याभूषण सेवानिवृत्ति के बाद क्या करेंगे, पैसे को कहां निवेश करना होगा वगैरा अहम मुद्दों पर उस से सलाह ली जाती थी. एअरकंडीशनर की सर्विसिंग या वाशिंग मशीन की मरम्मत वह सामने बैठ कर करवाता था.
‘‘हम तुम्हें छुट्टी के रोज भी चैन से नहीं बैठने देते, किसी न किसी काम के लिए बुला ही लेते हैं,’’ एक रोज मां ने कहा.
‘‘अच्छा है, नहीं तो मुझे बिन बुलाए आना पड़ता,’’ रजत हंसा, ‘‘घर में अकेले बैठने के बजाय यहां आ कर बच्चों के साथ मन बहला लेता हूं. उन की छुट्टी भी हंसीखुशी से कट जाती है और मेरी भी. जानती हैं मां, बचपन में छुट्टी का दिन मेरे लिए बहुत बुरा होता था क्योंकि सभी दोस्त छुट्टी के रोज अपने पापा के साथ खेलते थे…किसी के पास मेरे लिए फुरसत नहीं होती थी.’’
‘‘यही सोच कर छुट्टी का दिन यह भी बच्चों के साथ गुजारते हैं मगर जितने खुश वे तुम्हारे साथ होते हैं हमारे नहीं. उम्र का फर्क बहुत माने रखता है,’’ मां ने उसांस ले कर कहा.
‘‘आप ठीक कह रही हैं. दादाजी के साथ उतना मजा नहीं आता जितना चाचाजी के आने पर या छुट्टियों में मामा के घर जाने पर आता था.’’
‘‘वह लोग तुम्हें शादी करने को नहीं कहते?’’
‘‘वही नहीं, अब तो यहां के पासपड़ोस वाले भी कहते हैं,’’ रजत हंसा, ‘‘बस, आप ही नहीं कहतीं.’’
‘‘अगर कहूं तो मानोगे?’’
‘‘यह तो आप को कहने के बाद ही पता चलेगा,’’ रजत हंसा.
इस से पहले कि मां कुछ कहतीं, प्रभवप्रणव पतंग ले कर आ गए और रजत उन के साथ व्यस्त हो गया.
रजत के जाने के बाद मां ने यह बात अपूर्वा को बताई.
‘‘कहने में क्या जाता है, कह देना था,’’ अपूर्वा हंसी.
‘‘कैसे कुछ नहीं जाता?’’ मां ने तुनक कर पूछा, ‘‘मेरी कोई इज्जत नहीं है क्या?’’
‘‘आप का खयाल है कि वह मना कर देता?’’
‘‘उस ने नहीं तू ने मना करना था क्योंकि उस ने तो तेरा हाथ मांगना था और मुझे कहना पड़ता कि मैं अपनी बेटी की तरफ से कोई फैसला नहीं कर सकती.’’
‘‘तुम कुछ ज्यादा ही अटकल लगाने लग गई हो मां. आप ने यह कैसे सोच लिया कि रजत को मुझ में दिलचस्पी है, मेरे से ज्यादा वह बच्चों और आप लोगों के साथ समय गुजारता है.’’
‘‘तुझे खुश करने के लिए. वैसे तू इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि उसे बच्चों से बहुत लगाव है.’’
‘‘वह तो है मां, लेकिन अगर यह लगाव महज मेरी खुशी के लिए है तो मेरे खुश होने के बाद यानी हमारी शादी के बाद बच्चे बहुत दुखी हो जाएंगे और वह मैं कभी बरदाश्त नहीं कर सकूंगी कि शादी के बाद रजत उन के बजाय मेरे साथ ज्यादा समय बिताए यानी इस रिश्ते से उन से रजत अंकल ही नहीं उन की मां भी छिन जाए,’’ अपूर्वा बोली, ‘‘और मुझे तो शादी अपनी नहीं बच्चों की खुशी के लिए करनी है.’’
‘‘बच्चों को तो रजत से ज्यादा शायद ही कोई और खुश रख सके अपूर्वा और फिर रजत कोई अल्हड़ छोकरा नहीं, परिपक्व पुरुष है. वह ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकतें नहीं करेगा जिस से बच्चों को या तुम्हें तकलीफ हो.’’
‘‘लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए मां कि रजत की यह पहली शादी होगी, उस से संयम की अपेक्षा करना उस के साथ ज्यादती होगी और यह उम्मीद रखना कि रजत के साथ न्याय करने में मैं बच्चों के साथ अन्याय करूंगी मेरे साथ ज्यादती होगी,’’ अपूर्वा ने समझाने के स्वर में कहा, ‘‘मेरे लिए तो आप बगैर बालबच्चे वाला दुहाजू ही देखिए.’’
मां अपूर्वा के तर्क को काट तो नहीं सकीं लेकिन रजत के जैसे सर्वगुण संपन्न दामाद को खोने का लोभ भी संवरण न कर सकीं. उन्होंने विद्याभूषण से बात की.
‘‘अपूर्वा बिलकुल ठीक कह रही है, शांति. और फिर इस बात की भी क्या गारंटी है कि रजत यहां अपूर्वा के लिए ही आता है, बच्चों में अपना खोया बचपन ढूंढ़ने नहीं. कभी तुम ने यह भी सोचा है कि 30 के ऊपर हो जाने के बाद भी रजत कुंआरा क्यों है? हो सकता है, शादी न करने की कोई मजबूरी हो.’’
शांति कुछ सोचने लगीं.
‘‘मजबूरी होती तो वह मुझ से कहता नहीं कि मैं उस से शादी करने को कह कर तो देखूं.’’
‘‘तो कह कर देखतीं क्यों नहीं?’’
‘‘अगर उस ने अपूर्वा का हाथ मांगा तो क्या कहूंगी?’’
‘‘वही जो अपूर्वा ने तुम से कहा है. अगर उसे अपूर्वा से शादी करनी है तो वह उस की इस शंका का निवारण करना चाहेगा और इस में मैं उस की मदद कर दूंगा.’’
‘‘कैसे?’’
‘‘वह जब समय आएगा तो बता दूंगा, फिलहाल तो उस ने तुम से जो कहा है वही तुम उस से कह कर देखो.’’
अगली बार रजत के आने पर शांति ने कह ही दिया, ‘‘तुम भी अब शादी कर लो, रजत.’’
‘‘अगर आप करवा रही हैं तो कर लेता हूं, मां.’’
‘‘करवा तो दूं मगर किस से?’’
‘‘यह मैं कल बताऊंगा,’’ रजत गंभीरता से बोला.
शांति चौंक गई. कल क्यों? क्या इसे कोई और लड़की पसंद है जिसे ले कर कल उन के पास आएगा कि इस से आप मेरी शादी करवा दीजिए और वह बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बन जाएगी? बापबेटी का तो हंसहंस कर बुरा हाल हो जाएगा. यही सब सोचते हुए उन्हें रात को बराबर नींद नहीं आई और सुबह उन का चेहरा उतरा हुआ सा था.
‘‘मां का ब्लड प्रैशर फिर डांवांडोल सा लग रहा है पापा,’’ अपूर्वा ने सुबह नाश्ता करते हुए कहा, ‘‘मेरी तो एक जरूरी मीटिंग है सो मैं तो रुक नहीं सकती लेकिन आप मां का ब्लड प्रैशर चैक करवाने के बाद ही आफिस जाइएगा.’’
शांति कुछ प्रतिवाद कर सकतीं इस से पहले ही विद्याभूषण ने कहा कि ब्लड प्रैशर तो मुझे भी चैक करवाना है सो दोनों चले जाएंगे. अपूर्वा के जाने के कुछ ही देर बाद रजत आ गया.
‘‘अंकल, आप थोड़ी देर रुक सकते हैं, प्लीज? मैं आप दोनों से अपूर्वाजी और बच्चों की गैरहाजिरी में बात करना चाहता हूं,’’ रजत ने विनीत स्वर में कहा.
‘‘जरूर बरखुरदार. कहो, क्या कहना चाहते हो.’’
‘‘जो कहना चाहता हूं वह तो बहुत संक्षिप्त सी बात है पर उस से पहले की भूमिका जरा लंबी है.’’
‘‘कोई बात नहीं, निसंकोच हो कर इतमीनान से बताओ,’’ विद्याभूषण ने बढ़ावा दिया, ‘‘पहले चाय हो जाए.’’
‘‘नहीं, अंकल, बाद में. असल में मैं कई वर्षों से निखिला से प्यार करता था लेकिन वह शादी करना टाल रही थी. इसीलिए मैं अपूर्वाजी से मिलने आया था कि वह निखिला को समझाएं…’’
‘‘लेकिन अपूर्वा ने साफ मना कर दिया होगा,’’ शांति ने बात काटी, ‘‘तुम्हें मुझ से कहना चाहिए था.’’
‘‘इस से पहले कि अपूर्वाजी निखिला से मिलतीं, निखिला ने मुझे बताया कि वह प्रमोशन छोड़ देगी लेकिन दिल्ली छोड़ कर और कहीं नहीं जाएगी, चूंकि मुझे प्रमोशन और यहां की नियुक्ति मिल चुकी थी इसलिए साफ जाहिर था कि वह मुझ से शादी करना नहीं चाहती. खैर, मैं यहां आ गया. प्रभवप्रणव तो मुझे पहले रोज ही अच्छे लगे थे, उस के बाद आप सब ने भी मुझे परिवार का सा स्नेह और सम्मान दिया कि अब मैं इसी परिवार का अंग बनना चाहता हूं. अपूर्वाजी के मुकाबले में मेरी नौकरी कुछ खास नहीं है लेकिन फिर भी मैं उन से शादी करना चाहता हूं…यह कहने की गुस्ताखी कर रहा हूं.’’
दोनों पतिपत्नी ने विह्वल भाव से एकदूसरे की ओर देखा.
‘‘अंतर्राष्ट्रीय बैंक में अफसर हो, भविष्य में और तरक्की करोगे और फिर मेरी बेटी इन छोटीमोटी बातों को बिलकुल तरजीह नहीं देती, मगर उसे तुम से शादी करने में एतराज है,’’ विद्याभूषण ने उसे अपूर्वा की कही बातें बता दीं.
‘‘अपूर्वाजी का ऐसा सोचना सही है और जैसा मां ने कहा कि मैं परिपक्व पुरुष हूं, बच्चों से मुझे बहुत लगाव भी है इसलिए मैं उन की उपेक्षा करने या उन की कोमल भावनाओं को आहत करने की सोच भी नहीं सकता…’’
‘‘उसी तरह अपूर्वा या हम लोगों को भी तुम्हारी भावनाआें की कद्र करनी चाहिए बरखुरदार,’’ विद्याभूषण ने बात काटी, ‘‘बच्चों ने तुम्हें बताया ही होगा कि गरमियों की छुट्टियों में वह मामा के पास लंदन जा रहे हैं?’’
‘‘जी हां,’’ रजत को इस प्रश्न का औचित्य समझ में नहीं आया.
‘‘दोनों मामामामी के पास जाने को इतने उतावले हैं कि अगर अपूर्वा साथ नहीं गई तो भी वह खुशीखुशी हमारे साथ चले जाएंगे. इस बीच तुम और अपूर्वा शादी कर लेना. अनुभव की बात बता रहा हूं कि शादी के पहले 1-2 महीने तक नितांत एकांत की चाहत रहती है फिर सब सामान्य हो जाता है और वह एकांत हम तुम्हें दे रहे हैं.’’
‘‘मैं आप के सुझाव या अनुभव को गलत नहीं बता रही,’’ शांति बोलीं, ‘‘लेकिन अपूर्वा कभी भी हमारी गैर हाजिरी में शादी करना नहीं मानेगी.’’
‘‘मैं भी नहीं मानूंगा मां, लेकिन शादी हम आप के लंदन प्रवास के दौरान ही करेंगे यानी लंदन में. वहां मेरे चाचा और कई दूसरे रिश्तेदार भी हैं. वहां के माहौल में बच्चों को मेरा उन की मां के करीब आना बुरा नहीं लगेगा और नई जगह और मामा के बच्चों के साथ घूमने में वह हम से हरदम चिपके भी नहीं रहेंगे,’’ कह कर रजत मुसकराया.
‘‘बात तो सही है लेकिन अपूर्वा को भी समझ आनी चाहिए न.’’
‘‘अपना फूलप्रूफ फारमूला है शांति, समझ कैसे नहीं आएगा, लेकिन बेटी की तसल्ली के लिए मुझे बगैर जरूर
edited by- rosy
The post फूलप्रूफ फार्मूला appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2GoFl3P
via Latest News in Hindi
0 Comments