गरमियों में बच्चों से लेकर बड़ों सभी को आइस्क्रीम सबसे ज्यादा पसंद आती है. लेकिन बाजार से आइस्क्रीम खरीदना बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करना होगा. इसीलिए आज हम आपको घर पर ही पिस्ता कुल्फी की रेसिपी बताएंगे, जिससे आपके बच्चों की हेल्थ के साथ भी समझौता नही होगा.

हमें चाहिए…

फुल क्रीम 1 लीटर दूध

1/2 कप चीनी

1/4 टी स्पून केसर

यह भी पढ़ें- गरमियों में बनाएं चटपटा और टेस्टी आम पन्ना

4-5 इलाइची

2 टेबल स्पून बादाम

1/4 टी स्पून केसर

8 कुल्फी मोल्डस

बनाने का तरीका

-सबसे पहले एक बड़े पैन में दूध लें और फिर उसे धीमी-मीडियम आंच पर लगातार चलाते रहें.

-अब जब दूध आधा रह जाए तब आंच को धीमा कर दें. फिर 30 से 40 मिनट में दूध गाढ़ा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें– गरमी में इन टिप्स से घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम

-अब जब दूध पूरी तरह पक जाएगा तो वह गाढ़ी क्रीम जैसा हो दिखने लगेगा और पैन के बीच में बुलबुले दिखाई देने लगेंगे.

-अब इसमें केसर और चीनी डालें, फिर एक उबाल के बाद उसे 1 मिनट या 2 मिनट के लिए पकाएं.

-फिर इसके बाद इलाइची डालें और आंच बंद कर दें.

-अब जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें थोड़े से नट्स डालें और फिर ​कुछ को गार्निशिंग के लिए बचा लें.

यह भी पढ़ें- हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड से बनाएं दिन मजेदार

-अब इसे अच्छे से मिलाएं और मोल्डस में पलट दें.

-फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिये.

-अब फ्रिजर से मोल्ड्स को बाहर निकाल लें और एक चाकू की मदद से कुल्फी को सर्विंग बाउल में डालें.

-अब कुल्फी को वर्क और नट्स से गार्निश करके फटाफट सर्व करें.

edited by-rosy

The post बच्चों के लिए बनाएं पिस्ता कुल्फी appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2UQyWsx
via Latest News in Hindi

0 Comments