डिजिटल डेस्क। प्रत्येक महिला खूबसूरत लगना चाहती है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और व्यस्त जीवन में हम इतने बिजी हो जाते हैं कि कई त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। उन्हीं में से एक है, पिगमेंटेशन की समस्या। त्वचा की असमान रंगत, दाग धब्बे, चेहरे पर भूरे निशान। ये सब पिगमेंटेशन के लक्षण हैं। पिगमेंटेशन किसी को भी हो सकता है, लेकिन अधिकतर महिलाएं ही इस समस्या से पीड़ि‍त होती हैं। जब शरीर में काफी मात्रा में मिलेनिन का निर्माण होने लगता है तो पिगमेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है। सूर्य की रोशनी में अधिक वक्त बिताने, हार्मोन असंतुलन और गर्भनिरोधक गोलियों जैसे कई कारण होते हैं जो पिगमेंटेशन की समस्या उत्पन्न करते हैं। इस समस्या से बचने और इसके असर को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। ये नुस्खे चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बों को हटाने में मददगार हो सकते हैं। [gallery]

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2FVWd1Q
via Latest News in Hindi

0 Comments