स्वादिष्ट मसालेदार पनीर भुर्जी
पनीर से कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं. जैसे- मटर पनीर, शाही पनीर और भी कई तरह के व्यंजन है पर आज आपको स्वादिष्ट पनीर भुर्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. जिससे आप झटपट बना सकती हैं. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. और इसको बनाना भी एकदम आसान है.
सामग्री:
– पनीर (100 ग्राम)
– 2 टमाटर
– 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
– 2 हरी मिर्च
– अदरक पिसा हुआ
– 2 कली लहसुन
सूखे मसाले
– जीरा
– लाल मिर्च
– हल्दी
– गरम मसाला
– तलने के लिए तेल या घी
– नमक (स्वादानुसार)
बनाने की विधि
– सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें.
– तेल अथवा घी गर्म करके जीरा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक व लहसुन डाल दें.
– गुलाबी होने तक भूनें, उसके बाद टमाटर डालकर उसका पानी सूखने तक चलाती रहें.
– सूखा मसाला डालकर हिलाएं.
– मसाले में पनीर डालकर हल्के हाथ से हिलाएं.
– अब आपकी पनीर भुर्जी तैयार है.
The post स्वादिष्ट मसालेदार पनीर भुर्जी appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2U3Iafo
via Latest News in Hindi
0 Comments