लंबे समय तक चाहते हैं महकना, काम आएंगे यह टिप्स

गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आने के कारण अक्सर व्यक्ति में से एक अजीब सी स्मेल आती है। अमूमन लोग इस परेशानी से निजात पाने के लिए घर से निकलने से पहले परफ्यूम लगाते हैं लेकिन अगर परफ्यूम की महक भी कुछ ही देर में खत्म हो जाए तो। चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप परफ्यूम की खुशबू को लम्बे समय तक टिका सकते हैं-
अगर आप सेंट स्प्रे कर रहे हैं तो उन स्थान पर करें, जो नैचरली वॉर्म होते हैं। जैसे गर्दन के पीछे वाले पॉइंट्स, रिस्ट के पॉइंट्स। गर्म दिन है तो घुटने के पीछे वाले हिस्से पर स्प्रे जरूर करें।
एक ही खुशबू वाले सेंटेड बॉडी लोशन के साथ परफ्यूम को मैच करके लेयर करेंगे तो भी देर तक महकते रहेंगे। लोशन के अंदर जो ऑइल्स होते हैं इनका असर देर तक बना रहता है। ये ऑइल्स किसी भी परफ्यूम की खुशबू को आसानी से स्किन के अंदर एब्जॉर्ब कर लेते हैं।
कभी भी स्प्रे को सीधे ही स्किन पर अप्लाई न करें। बल्कि आप इसे अपने बालों में और कपड़ों पर स्प्रे करें। अगर स्कार्फ पहना है तो तो उस पर अपना सिग्नेचर सेंट स्प्रे करें। कपड़ों पर थोड़ा ध्यान से स्प्रे करें क्योंकि कई बार स्प्रे के दाग कपड़ों पर लग जाते हैं।
लम्बे समय तक परफ्यूम को स्किन पर लगाए रखना है तो सबसे अच्छा है कि स्किन हाइड्रेटेड रखें। यही परफ्यूम के लिए सबसे अच्छा फाउंडेशन साबित होगी। अलग अलग तरह के परफ्यूम्स और कलोन ट्राय करते रहें। खुशबू की इंटेंसिटी इसी तरह बनी रहेगी और खुशबू भी लम्बे वक्त तक बनी रहेगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VaVVKX
via Latest News in Hindi
0 Comments