गुड फ्राइडे पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर आज (शुक्रवार को) भारतीय शेयर बाजार बंद है। धातु और सराफा सहित सभी थोक बाजार भी बंद हैं। विदेशी मुद्रा और कमोडिटी वायदा बाजार भी आज व्यापार नहीं करेंगे। इससे पहले कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन 18 अप्रैल को, निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने क्रमशः 11,856.15 और 39,487.45 के अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। निफ्टी बैंक ने भी 30,669.80 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इसके बाद दिन में बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 135.36 अंकों की गिरावट के साथ 39,140.28 पर और निफ्टी 34,40 अंकों की गिरावट के साथ 11,752.80 पर बंद हुआ।लगभग 872 शेयरों में तेजी और 1662 शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, वेदांता सबसे के शेयरों में गिरावट रही। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी रही।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Iu4Owj
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Iu4Owj
via Latest News in Hindi
0 Comments