हार की हैट्रिक लगाने के बाद बोले केकेआर के कोच- हमारे खिलाड़ी नौ दिन में पांच मैच खेलकर थक गये हैं
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कोच जाक कैलिस ने टीम को मिले पांच दिनों के विश्राम का स्वागत करते हुए रविवार को यहां कहा कि उनके खिलाड़ी पिछले नौ दिन में पांच खेलकर थक गये थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को केकेआर को यहां उनके घरेलू मैदान में पांच विकेट से हराया जो उनकी लगातार तीसरी हार है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने भी केकेआर को इस मैदान पर सात विकेट से हराया था। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2XaylOS
via Latest News in Hindi
0 Comments