लू से बचने के घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में लू से बचना अपने आप में एक चुनौती बन जाता है| लू लग जाने से कई सारी गंभीर बीमारियाँ होने लगती है| लू से बचने के लिए सबसे अधिक कारगर घरेलू नुस्खे होते हैं| आइये जानते हैं-
- आम पन्ना
लम्बे समय से लू से बचने का सबसे बेहतर तरीका रहा है आम पन्ना| आप घर में रोजाना कम से कम एक ग्लास आम पन्ना का रस जरूर पियें|
- कच्ची प्याज
यह भी लू का एक शानदार नुस्खा है| आप अपने सलाद में कच्ची प्याज का इस्तेमाल करें जो की आपको लू से बचाएगी|
- धनिया
रात के समय हरा धनिया एक लोटे पानी में डूबा दें| सुबह के समय उसी पानी में उसी धनिये को पीसकर उसका रस बनाये और पी लें| इससे आपको दिनभर लू नहीं लगेगी|
- बेल
गर्मियों में लू से बचना है तो आपको बेल का शरबत पीना चहिये जो की लू का सबसे बेहतर इलाज है|
- नीम्बू पानी
हर एक घंटे में अगर आप एक ग्लास पानी में एक नीम्बू निचोड़कर पीते हैं तो यकीन मानिए की आपको लू नहीं लगने वाली|
लू से बचने के ये तरीके बहुत कारगर है| आप इनका इस्तेमाल करके खुद को लू से बचाएं और गर्मियों में स्वस्थ रहें|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2K1eWhF
via Latest News in Hindi
0 Comments