क्यों बनाता है गुनहगार मुझे
किस तरह हो ये एतबार मुझे
कोई चाहे दीवानावार मुझे
सबकी नज़रों से बचा कर नज़रें
देखता है वो बार बार मुझे
तू मेरे नाम पे सजदा करके
क्यों बनाता है गुनहगार मुझे
उन निगाहों की कशिश मत पूछो
न रहा खुद पे इख़्तियार मुझे
वो मिला था क़रार-ए-जां की तरह
चल दिया करके बेक़रार मुझे….
The post क्यों बनाता है गुनहगार मुझे appeared first on Sarita Magazine.
from कहानी – Sarita Magazine http://bit.ly/2IYFv4K
via Latest News in Hindi
0 Comments